ऋषिकेश : ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के बाद मंगलवार को पुराना रेलवे रोड के पास स्थित होटल गंगा इन के बाहर जमकर हंगामा हुआ। होटल संचालक और प्रबंधन की भूमिका से नाराज पीड़िता के स्वजन और बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर पहुंच गए।
गुस्साई भीड़ ने होटल पर पथराव किया और फ्रंट के शीशे तोड़ दिए। कुछ लोग होटल के अंदर भी पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की। इसी दौरान होटल संचालन से जुड़ी एक महिला और भीड़ में शामिल महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने वाहन में बैठाकर वहां से ले गई। इसके बाद होटल के प्रवेश वाले शटर बंद कर दिए गए।
हंगामे के बीच भीड़ में शामिल कुछ लोग बुलडोजर लेकर होटल के बाहर पहुंच गए। लोगों ने होटल को गिराने या सील करने की मांग की। करीब दो घंटे तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भीड़ वहां से हट गई।
पुलिस के अनुसार होटल के रिकॉर्ड की जांच के दौरान पहले भी अधूरे दस्तावेजों के आधार पर कमरे देने की बात सामने आई है। नाबालिग के मामले में भी होटल प्रबंधन की ओर से आवश्यक पहचान और रजिस्टर से जुड़ी प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिग को होटल में बिना उचित पहचान और आवश्यक रजिस्टर प्रविष्टि के प्रवेश दिया गया। वहीं पीड़िता को होटल से बाहर ले जाते समय होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद किए जाने की बात भी सामने आई है।
ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए सराय एक्ट के तहत उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को पुलिस ने विशेष पॉक्सो न्यायालय में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, देहरादून भेज दिया है।
पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
