uttarkashi

उत्तराखंड: यहाँ अधजले शवों के अवशेष को नोच रहे कुत्ते

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय के मोक्ष केदार घाट पर अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लावारिस कुत्ते भागीरथी नदी किनारे अधजले शवों के अवशेषों को खाते नजर आ रहे हैं…जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित

गंगा विचार मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद अवशेषों की सही तरीके से सफाई नहीं की जा रही है। इसके चलते कुत्तों का झुंड घाट पर पहुंच रहा है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों में अब मोबाइल के उपयोग पर होगी सख्ती

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुत्तों के इस व्यवहार के कारण अब वे आम लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। हाल ही में कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आई हैं…जिनमें कई लोग घायल हुए हैं।

गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की मान्यता की होगी जांच

उन्होंने कहा कि घाट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और लावारिस कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाना जरूरी है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें