दिनांक 23/11/2025 रविवार को श्री कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रात: 08:00 बजे से पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान–
- नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम में दर्शन कराए जाएंगे।
- भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम में दर्शन कराए जाएंगे।
- हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।तथा ज्योलिकोट से जाने वाले वाहन यातायात सामान्य होने तक गेठिया क्षेत्र में रोके जाएंगे।
- आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।
- अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे।
नोट-वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 

