देहरादून। उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है।
बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री से इन शहरों के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसके बाद मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को सभी घरेलू एयरलाइंस के साथ साझा कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान में देहरादून से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए प्रति सप्ताह 254 उड़ानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र के उदारीकरण के तहत एयरलाइंस अपने व्यावसायिक निर्णयों के आधार पर नए रूट तय करती हैं।
सरकार का कहना है कि देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे उत्तराखंड का देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से सीधा संपर्क मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है और आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
