- उत्तराखंड: काशीपुर में अवैध मजारों पर फिर चला धामी सरकार का बुल्डोजर
उधम सिंह नगर: काशीपुर में कुंडेश्वरी क्षेत्र में सरकारी सीलिंग भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 5 अवैध मजारों को धामी सरकार के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। आज तड़के सुबह की गई प्रशासन की कार्रवाई में इन अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटा दिया।
काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कुंडेश्वरी स्थित सरकारी आम बाग की सीलिंग की भूमि पर 5 धार्मिक संरचनाएं बनी हुई थी ,अवैध कब्जे के दृष्टि से यहां के खादिमों को 15 दिन पूर्व नोटिस देकर भूमि ,निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया था। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आज तड़के इन संरचनाओं को हटा दिया गया यहां किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।
उत्तराखंड में अवैध मजारों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने अभियान शुरू किया हुआ है अब तक 537 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि देवभूमि में इस तरह की अवैध संरचनाएं ,जोकि हरी नीली चादरें डाल कर सरकारी भूमि पर कब्जे की नियत से बना दी जाती है, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
