देहरादून:(बड़ी खबर) आज इन 11 जिलों में होगी बारिश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में कल से शुरू हुआ बारिश का दौर आज ज्यादा विस्तार लेगा. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी. इन जिलों में 6 गढ़वाल मंडल के हैं तो 5 कुमाऊं मंडल के हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तराखंड के 11 जिलों में होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित

उधर कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं मध्यम बारिश होगी. मौसम विभाग ने इस दौरान बादलों के गरजने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी

अगले 6 दिन बारिश वाले: इसके साथ ही मौसम विभाग ने 12 से लेकर 16 जून तक के मौसम का अनुमान भी जारी कर दिया है. 12 जून को जमकर बारिश होगी. 13 जून से बारिश पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगी. इस दौरान सभी 13 जिलों में बारिश होगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें