- देहरादून: आबकारी अधिकारी केपी सिंह निलंबित, सीएम की सख्ती से विभाग में मचा हड़कंप
देहरादून। शराब दुकानों की शिफ्टिंग में गड़बड़ी और अधिकारियों को गुमराह करने के आरोपों के चलते जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। झूठे तथ्यों के आधार पर अधिकारियों को भ्रमित करने के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर केपी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें आबकारी आयुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि देहरादून में शराब की दुकानों के स्थानांतरण को लेकर कई अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पुष्टि होने के बाद शासन ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की। मुख्यमंत्री द्वारा सीधे इस प्रकरण में हस्तक्षेप किए जाने के बाद से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, आबकारी अधिकारी केपी सिंह पर लंबे समय से नियमों की अनदेखी और गलत तथ्यों के आधार पर प्रस्ताव भेजने के आरोप लग रहे थे। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ यह सख्त निर्णय लिया गया।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है। अब अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) अपना काम प्राइवेट व्यक्तियों से कराते थे दो कानून गो, DM रयाल ने कर दिया डीमोशन
उत्तराखंड ने रचा इतिहास: नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में बना नंबर-1
रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें
देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले 
