- ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं पर सख्त हुए आयुक्त दीपक रावत, लावारिस वाहनों और जल निकासी पर जताई कड़ी नाराजगी
हल्द्वानी – ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री दीपक रावत ने गुरुवार को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, जीएसटी अधिकारी हेमलता शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री रावत ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में पड़ी लावारिस गाड़ियों को देखकर गहरी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि ऐसे वाहनों की सूची बनाकर नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाए। इसके साथ ही उन्होंने बरसात में चोक नालियों, जलभराव, और पीने के पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को ड्रेनेज सिस्टम सुधारने व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानें आवंटित की गई थीं, लेकिन वे दुकानें बंद कर अन्यत्र व्यवसाय कर रहे हैं। आयुक्त रावत ने ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने दो टूक कहा, “ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधाओं में सुधार में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जो भी इसमें लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।”
इसके अलावा कमिश्नर दीपक रावत ने यातायात नगर में बना रहे एक निर्माण पर पूरी जानकारी न होने पर अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए, और जवाब न देने पर एडवर्स एंट्री करने के निर्देश दिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
