उत्तराखंड में आज पहाड़ के साथ में मैदानी इलाकों में भी मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में झक्कड़, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने, तीव्र बौछार और कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 5 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है इस दौरान सतही हवाएं चल सकती हैं। वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है और मौसम खराब होने के दौरान ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून का तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR 
