देहरादून-(Weather Alert) आज से मौसम में बदलाव के संकेत, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में ठंड के मौसम में सोमवार से बदलाव होगा ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान सामने आया है। पहाड़ के 3 जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी रहेगी, वहीं मैदानी वाले इलाकों में कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Понимание программы лояльности казино Pinco: Зеркало

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 2 दिन हल्की बर्फबारी और बारिश होगी। इसके अलावा उधम सिंह नगर हरिद्वार और देहरादून में मैदानी इलाकों में घना कोहरा और सर्द हवाएं चलेंगी जिससे शीतलहर और ठंड में इजाफा होगा। ठंड की वजह से राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर रहेगा लिहाजा सेहत के लिए यह मौसम खतरनाक साबित होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें