देहरादून- (Weather Alert) उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 19 जनवरी से 21 जनवरी तक यानी तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कोहरे और ठंड को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा लगने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर हिमालय की ओर से बढ़ रहा है, जिससे उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले दो-तीन दिन प्रदेश में कई इलाकों में खासकर पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही इस दौरान तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार से ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।
मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जनवरी से उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग ,चमोली , पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की हल्की बारिश बर्फबारी हो सकती है।
वही 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबाारी की अधिक संभावना है।20 जनवरी और 21 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फवारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों के कुछ इलाकों विशेषकर हरिद्वार व उधमसिंहनगर जिले में उथला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
