सिगरेट के पैसे मांगने पर पुलिस कांस्टेबल और उसके साथ आए दो लोगों ने पान के खोखे पर ही कार चढ़ा दी

उत्तराखंड- यहां सड़क पर दो वाहनों की भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं अब ताजा मामला उधम सिंह नगर से है जहां दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां गदरपुर में डंपर की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरेली जिले के भोजीपुरा के ग्राम मनेरा निवासी टीटू यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह लोनिवि के अधीन कार्य करते हैं।

सुबह तड़के करीब चार बजे उसका ड्राइवर सरनाम पिकअप लेकर रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। ग्राम सूरजपुर से कुछ आगे जाने पर एक्सिस बैंक के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप उछलकर सड़क किनारे पलट गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित

हादसे में वाहन सवार ग्राम मनेरा भोजीपुरा निवासी लाल सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार (26) पुत्र रामपाल को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पिकअप चालक सरनाम सिंह, दिगंबर मामूली घायल हैं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें