देहरादून-(Weather Alert) बदल गया है मौसम अगले 24 घंटे अलर्ट है जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- (Weather Alert )- उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हो रही है रविवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 24 मई तक राज्य के अधिकांश जनपदों पहाड़ से लेकर मैदान पर भारी बारिश ,आंधी तूफान ,ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है।जिसको लेकर अगले 48 घंटे ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा सतर्क रहने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज भारी बारिश ,ओलावृष्टि और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना जताई है राज्य में कहीं कहीं बिजली गर्जन के साथ तीव्र बौछार की भी संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

ADVERTISEMENTS

23 और 24 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

23 व 24 मई को राज्य के देहरादून ,टिहरी ,उत्तरकाशी ,बागेश्वर नैनीताल ,पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं, मैैदानी इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार तक मैैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता

कुछ इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया कि आंधी व बारिश से पेड़ों और कच्चे मकानों के भी गिरने की संभावना है। बारिश के चलते नदियों में बाढ़ आने और निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें