देहरादून – उत्तराखंड के कई जिलों में बीते दिन बारिश के बाद रविवार को गर्मी से थोड़ी राहत रही। हवाओं का रुख बदलने और वातावरण नरमी से बढ़ने के चलते तापमान में दो से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।
देहरादून में शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यहां शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने तीन जून को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों जबकि चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने रविवार को बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
इन जिलों में विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन से छह जून तक तेज बारिश व झोंकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पौड़ी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल के कुछ हिस्से भी इससे प्रभावित रह सकते हैं।
40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
