देहरादून- उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं ऐसे में त्वरित मदद ना मिलने से कई लोग जान गवा देते हैं जिसे देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तराखंड में राजमार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं के प्रबंधन के लिए दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं यह एंबुलेंस राजमार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं में जीवन बचाने के काम आएंगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तराखंड को दी गई इन दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इन एंबुलेंस के जरिए राजमार्ग में होने वाली घटनाओं में तत्काल प्रयोग में लाए जाने वाले बचाव उपकरण से लैस मोबाइल डिस्पेंसरी को राज्य को सौंपा है। साथ ही संभावनाएं जताई गई है इन एंबुलेंस की मदद से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा।
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में चौबीसों घंटे यह मोबाइल डिस्पेंसरी लोगों की मदद करेगी आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मोबाइल डिस्पेंसरी राजमार्गों में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही तत्काल मदद पहुंचाने का कार्य करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

