एक जनवरी से दो विभागों में लागू होंगे दो बड़े बदलाव
देहरादून। प्रदेश के दो बड़े स्वास्थ्य विभाग और यूपीसीएल में नए साल से दो बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। दोनों के स्तर से इसकी तैयारी तेज हो गई है। इन बदलावों को लागू करने का बड़े स्तर पर असर नजर आएगा। ब्यूरो
अस्पतालों में आधार बेस्ड बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी
प्रदेश के सभी अस्पतालों में अब चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग व अन्य पूरे स्टाफ को एक जनवरी से आधार बेस्ड बायोमीट्रिक हाजिरी एक जनवरी से लागू होगी। इसके साथ ही अस्पतालों में पूरे स्टाफ की उपस्थिति समयबद्ध हो जाएगी। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा से एक जनवरी से लागू होने वाली बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली को लेकर विभागीय स्तर की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर किसी जगह बायोमेट्रिक मशीन में कोई दिक्कत है तो उसे पहले ही दूर करा लें। अपने जिले के सीएमओ से बात करके इसका निस्तारण कर लें। एक जनवरी से हर हाल में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस समय भी न्यूनतम करने के निर्देश दिए।
यूपीसीएल कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी
यूपीसीएल एक जनवरी से ऑनलाइन लीव मॉड्यूल लागू करने जा रहा है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पहले चरण में सभी समूह-क, समूह-ख और समूह-ग के अंतर्गत अवर अभियंता, लेखाकार, सहायक लेखाकार, तकनीकी सहायक एवं सहायक लेखाकार पदधारक कार्मिकों के लिए यह मॉड्यूल लागू किया जा रहा है। इन सभी को अपनी सीएल, आरएल, एमएल, सीसीएल और निर्बंधित अवकाश का आवेदन केवल ऑनलाइन करना होगा। इनका ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा। बाकी के अवकाश पूर्व की भांति व्यवस्था से ही मिलेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेगा। वहीं, इन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को किसी भी तरह की चल, अचल संपत्ति खरीदने के लिए भी इसी ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से एनओसी मिलेगी। इनका कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार न होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 

