देहरादून- देहरादून से आज की सबसे बड़ी खबर है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को इस्तीफा देते हुए मीडिया से बात की है और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों से पार्टी ने मुझे देव भूमि के सेवा का अवसर दिया, यह मेरे जीवन का स्वर्णिम अवसर मेरी पार्टी ने मुझे दिया, एक छोटे से गांव में जहां आज भी 7- 8 परिवार रहते हैं एक सैनिक के परिवार में मैंने जन्म लिया पिताजी पूर्व सैनिक थे और मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे इतना बड़ा पद मिलेगा, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे इतना बड़ा पद दिया और सम्मान दिया और 4 साल मुझे इस राज्य की सेवा करने का मौका दिया पार्टी ने विचार किया और संयुक्त रूप से सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि मुझे किसी और को यह मौका देना चाहिए 4 वर्ष में 9 दिन पूर्व, इतना मौका मुझे दिया है मैं प्रदेश वासियों का बहुत-बहुत आभार करता हूं विशेषकर जो हमने स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए और किसानों के लिए जो हमने नए-नए कार्यक्रम किए यह 4 वर्ष का मौका पार्टी मुझे नहीं देती तो इन योजनाओं को हम नहीं ला सकते थे महिलाओं का पति की पैतृक संपत्ति में खातेदार के रूप में उनकी हिस्सेदारी और घसियारी कल्याण योजना जो पर्वतीय राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं जिनको भी कल दायित्व मिलेगा वहीं का निर्वहन करेंगे मेरी उनके लिए बहुत शुभकामनाएं हैं मैं अभी-अभी माननीय राज्यपाल को अपना त्यागपत्र देकर आ गया हूं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून- ( आज की बड़ी खबर) इस्तीफा देने के बाद त्रिवेंद्र सिंह ने बताई पूरी घटना”
Comments are closed.



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 


आप अपने कार्यक्रम में तीन लोगों को बाइक में ले जाने की अनुमति दे रहे हैं जबकि आम नागरिक अगर किसी को मजबूरी में भी अपनी बाइक में तीसरी सवारी के रूप में बैठा कर ले जाए तो पुलिस वाले तुरंत ही चालान कर देते हैं क्या जो 1500 bike आप के कार्यक्रम में थी उन सभी के चालान नहीं होने चाहिए ??