देहरादून- राज्य सरकार ने सस्ते राशन के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर आ रही दिक्कतों को देखते हुए बड़ी राहत दी है जिन क्षेत्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम काम नहीं कर रहा है वहां पूर्व की व्यवस्था के तहत लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में राशन मिलेगा। इसके अलावा खाद्य विभाग राशन डीलरों पर एक साथ चार-पांच महीने का राशन उठाने का दबाव नहीं बनाएंगे।
खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने खाद्य सचिव सचिन कुर्वे को तत्काल इन विषयों पर आदेश जारी करने को लिखा है साथ ही राशन डीलरों के खराब लैपटॉप को लेकर जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में बायोमेट्रिक के आधार पर ही राशन की दुकानों में राशन मिल रहा है लिहाजा पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी ना होने के चलते लोगों को राशन न मिल पाने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
