देहरादून : सालाना तबादला प्रकिया के बाद एक बार फिर शिक्षकों के बंपर तबादले होने जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के एलटी कैडर के 542 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। सरकार की ओर से एलटी कैडर शिक्षकों को दी गई विशेष छूट के तहत ये तबादले किए जाने हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों मंडलों से अंतरमंडलीय तबादले के इच्वक शिक्षकों से विभाग ने अंतर मंडलीय तबादले का सरकार को भेजा प्रस्तावआवेदन मांगे गए थे। करीब दो माह से जारी प्रक्रिया में 542 शिक्षकों ने तबादले के लिए अर्जी लगाई है। शासन की मंजूरी के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तबादले के लिए सामान्य वर्ग में 269 और महिला शाखा में 27 शिक्षकों ने आवेदन किया है। जबकि गढ़वाल मंडल से कुमाऊं मंडल जाने के इच्छुक शिक्षकों की संख्या सामान्य वर्ग में 217 और महिला शाखा में 29 है।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि अंतरमंडलीय तबादलों को शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा निदेशालय के पास इच्छुक शिक्षकों का ब्योरा आ चुका है। इसलिए सरकार को ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को अंतरमंडलीय तबादले का मौका देते हुए जल्द कार्यवाही शुरू करनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून : इस विभाग में होंगे बंपर तबादले”
Comments are closed.



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 


Only dehradun news