- योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि
देहरादून। प्रदेश के योग प्रशिक्षितों के लिए राहत की खबर है। खासकर उनके लिए जो राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2024 तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए अंतिम तिथि को 20 अप्रैल 2024 तक बढ़ा दिया है।
प्रदेश के 117 राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति होनी हैं। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से होने वाली नियुक्ति के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित नेगी के मुताबिक, रोजगार प्रयाग पोर्टल पर शैक्षिक योग्यता संबंधी विवरण सही तरह से अपलोड नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षित बेरोजगार आवेदन से वंचित हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2024 तक मात्र 284 अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाए हैं। नेगी के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्या से उच्च शिक्षा निदेशालय एवं रोजगार प्रयाग पोर्टल को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या बनी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
