देहरादून : इन जिलों के लिए फिर जारी हुआ रेड अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • इन जनपदों के लिए फिर जारी हुआ रेड अलर्ट.भारी से बहुत भारी बरसात की चेतावनी।

देहरादून -:उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने पुनः एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पिथौरागढ़. बागेश्वर.अल्मोड़ा. नैनीताल. उधमसिंह नगर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने उत्तरकाशी. चमोली रुद्रप्रयाग.जनपदों में गुरुवार से 8 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

इसी के साथ मौसम विभाग ने जारी बयान में कहा कि वर्षा के तेज दौर होने के अलावा बिजली कड़कने की संभावना जताते हुए इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है जबकि मौसम विभाग ने टिहरी. देहरादून. पौड़ी गढ़वाल में 4 जुलाई तथा सात से लेकर 8 जुलाई तक येलो अलर्ट के तहत कहीं-कहीं भारी वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़,बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल उधमसिंह नगर को 5 और 6 जुलाई को रेड अलर्ट जारी करते हुए राज्य में कुछ जगह भारी से बहुत भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने हरिद्वार जनपद के लिए 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट तथा दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी करते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है।।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें