देहरादून- दुनिया के कई देशों में फिर से कोविड-19 की टेंशन बढ़ाने वाले ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर केंद्र ने जहां एडवाइजरी जारी की है तो वहीं उत्तराखंड राज्य सरकार ने भी सभी जिले के जिला अधिकारियों को जनपद में निगरानी समिति बनाने के निर्देश दिए हैं केंद्र के आए आदेश के बाद राज्य के स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे ने सभी जिलाधिकारियों के नेतृत्व में मॉनिटरिंग समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही इस नए वायरस की जांच में तेजी लाने और कांटेक्ट ट्रेसिंग को लेकर भी निर्देशित किया गया है।
उधर बीते रोज राज्य में 28 नए मामले सामने आए हैं और 19 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में अब कुल 141 एक्टिव केस हैं जिनमें सर्वाधिक 50 मामले देहरादून जिले के एक्टिव हैं। उधर नए वेरिएंट आहट से ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक और बॉर्डर क्षेत्र में रेंडम सेंपलिंग शुरू की गई है इसके अलावा बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के मामले में भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

