इस दिन देगा मानसून उत्तराखंड में दस्तक।
देहरादून– प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। जी हां, मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में 28–29 जून तक मानसून आने की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इसके इतर तराई में सूरज के तेवरों को अरब सागर में उठे बिपरजॉय नामक चक्रवात के आंशिक असर ने कुछ हद तक ठंडा कर दिया है, जिसके अभी तीन दिन तक और बने रहने की आशंका है। इसके साथ ही आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विघानिक डॉ आरके सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जब हवाएं पूर्व–दक्षिण दिशा में चले और इस दौरान हल्की से माध्यम बारिश हो तो समझ लेना चाइए की मानसून आ गया है। आपको जानकारी देते हुए बता दें कि बुधवार की बारिश और अगले तीन दिन की संभावित बारिश मानसून की न होकर बिपरजॉय के आंशिक असर का परिणाम है। वही इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नगरासू गुरुद्वारे को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन का बड़ा बयान, कहा- सब कुछ सामान्य
दुख की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचे सीएम धामी, लोगों ने कहा- ऐसा नेता कम मिलता है
उत्तराखंड: दन्या पहुंचे सीएम धामी और कर दी घोषणाओं की बारिश, क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात
उत्तराखंड: जब शहीद बेटे के घर पहुंचे सीएम धामी, परिवार से मुलाकात के बाद कर दी बड़ी घोषणा
उत्तराखंड: यहां 7 इंस्पेक्टरों के तबादले
हादसों का इंतजार नहीं किया…युवाओं ने खुद उठाया फावड़ा, हाईवे के खतरनाक गड्ढे भरे
कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में मासूमों के साथ जो हुआ, उसे देखकर लोगों का खौल उठा खून
उत्तराखंड: मगरमच्छ के हमले से वृद्ध महिला की मौत
उत्तराखंड : यहाँ सुखाने डाले महिला के कपड़े उठा ले गया चोर
उत्तराखंड : वीरांगना के घर पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सम्मान के साथ दिया बड़ा भरोसा 
