उत्तराखंडः नैनीताल के युवाओं को मिलेगा विदेशों रोजगार, ऐसे करें पंजीकरण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Nainital News: मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विदेशों में इच्छुक युवा, युवतिओं का कौशल उन्नयन कर उन्हें विदेशों में रोजगार दिलाना है। वर्तमान में भारत जापान तकनीकी इंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम टीआईटीपी के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान में केयर क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। टीआईटीपी के अंतर्गत देख-रेख करने वाले की नौकरी की भूमिका टीजी योगयता शर्त लागू है। जिसकी आयु सीमा लगभग 21 से 27 वर्ष सुयोग्य अभ्यर्थी की दशा में ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष तक विचार किया जा सकता है। शैक्षिक योगयता बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, एक वर्षीय योग डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी अभ्यर्थिनी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार

जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि अब उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के युवाओं को अब जापान जर्मनी जैसे देशों में रोजगार मिलेगा और साथ ही अभ्यर्थी सामान्य अंग्रेजी भाषा समझने एवं बोलने में समर्थ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के एमसीक्यू टेस्ट , भाषा टेस्ट , पर्सनल इंटरव्यू का परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार तीन चरण है। तीन चरण उत्तीर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थी को जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम

जिला सेवायोजन अधिकारी बोरा द्वारा बताया गया की 20 प्रतिशत धनराशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी तथा 80 प्रतिशत धनराशि स्वयं सरकार द्वारा राज्य सरकारी बैंकों से कम ब्याज पर कौशल उन्नयन एजुकेशन लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विदेश रोजगार से जुड़ने हेतु राज्य सरकार के अपणि सरकार पोर्टल पर या सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विदेशी रोजगार पंजीकरण पर जाकर अपना निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस पर जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल, दूरभाष नंबर 05942-23608, नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी, दूरभाष नंबर 05946-234170, नगर सेवायोजन कार्यालय रामनगर, दूरभाष नंबर 05947-252654 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्कूल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, एक छात्र की मौत, दो जिंदगी से जंग लड़ रहे
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें