देहरादून-लॉकडाउन के बाद प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े है। इसी बीच देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय निवासी है। दोनों मरीजों को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिनकी हालत बिगडऩे पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। साथ ही दोनों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट शाम तक आएगी। देर रात दोनों की मौत हो गई।
बड़ी खबर- दूरदर्शन पर लगेंगी उत्तराखंड की कक्षा 9 ,10, 12 वीं क्लास..पढ़ें पूरी खबर
मरने वालों में एक 75 साल का बुजुर्ग जबकि 25 साल का युवक शामिल है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट को.ऑर्डिनेटर डा खत्री ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमित का कोई मामला नहीं मिला। इस मामले में अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित का कोई नया मामला नहीं आया है। मंगलवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 277 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 46 है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल 
