देहरादून- उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर है कि शहरी विकास विभाग में 252 पदों पर भर्ती होने जा रही है । शहरी विकास विभाग निदेशालय ने 252 पदों का अधियाचन आरक्षण रोस्टर के साथ ही लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।
दरअसल राज्य में नगर निकायों की संख्या 100 से ऊपर पहुंच गई है इसके बावजूद भी विभाग के पास ज्यादातर नियमित कार्मिक नहीं है, लिहाजा स्थाई पदों पर केवल प्रतिनियुक्ति के जरिए काम चल रहा है। इसीलिए विभाग द्वारा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पूर्व में अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कर एवं राजस्व निरीक्षक और सफाई निरीक्षक स्तर के 197 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा गया था, आयोग पर उठे विवाद के बाद अब लोक सेवा आयोग से यह पद भरे जाएंगे। लोक सेवा आयोग को नए अधियाचन भेजे जाने में आयोग स्तर के भी सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक निदेशालय और कनिष्क पालिका के 55 रिक्त पदों को मिलाकर कुल 252 पदों का अधियाचन भेज दिया गया है।
माना जा रहा है कि आयोग के स्तर से जल्द इसके लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद यह रिक्त पद भरे जाएंगे और इन पदों को भरे जाने के बाद निकायों में जमीनी स्तर पर काम का संभालने के लिए कार्मिकों की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

