Haldwani News: महिलाओं पर अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें रक्षक कहे जाने वाली पुलिस भी शामिल है। इससे पहले भी पुलिसकर्मियों द्वारा दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं देखने को मिली है। अब आज हल्द्वानी में एक और घटना देखने को मिली। जहां बीएससी की एक छा़त्रा को पुलिसकर्मी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मामला एसएसपी ने पहुंचा। एसएसपी ने तुंरत एक्शन लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। यह मामला दिनभर हल्द्वानी में चर्चा बना रहा। आगे पढ़िये…
जानकारी के अनुसार कालाढूंगी निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह शहर के एक काॅलेज में बीएससी की छात्रा है। सुबह घर से बस में सवार हुई। तो उसके बगल में एक पुलिस की वर्दी में युवक आकर बैठ गया और जबरदस्ती बातें करने लगा।
जैसे ही लामाचैड़ बस पहुंची तो वर्दीधारी ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। ऐसे में घबराई छात्रा ने अपने दोस्त को काॅल किया। इसके बाद युवक को पूछताछ के लिए रोका तो वह भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है। मुखानी पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने तुंरत सिपाही को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक स्वीकृति पर नैनीताल जिले में पहुंचा है। वह पुलिस लाइन में तैनात है। सिपाही का विवादों से पुराना नाता रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस लाइन के आरआइ से अभद्रता पर उसका पिथौरागढ़ ट्रांसफर हुआ था। वहीं वर्ष 2017-18 में उसने हवालात के मुंशी से बदसलूकी की। अब हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : तकनीक आधारित पुलिसिंग में कुमाऊं रेंज की बड़ी छलांग
हल्द्वानी : तीनपानी–लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य में आई सहायक लेखाकार की बम्पर भर्ती, युवाओं के पास सुनहरा मौका 

