देहरादून- उत्तराखंड पुलिस विभाग में 197 सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का आदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। मुख्यालय स्तर से सीधी भर्ती प्रक्रिया के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्रेषित पत्र भेजा गया है। ताकि आयोग द्वारा तय समय से भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर आगे की कार्रवाई को किया जा सके।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी कर सीधी भर्ती के 197 सब-इंस्पेक्टरों (दारोगा) सहित पहले से पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए अधियाचन पत्र के मुताबिक 1521 पुलिस जवानों के अलग-अलग इकाइयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पुलिस विभाग में कुल 197 रिक्त पदों पर सब-इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) की सीधी भर्ती की जानी है। इसमें सिविल पुलिस (नागरिक पुलिस) में 65 सब-इंस्पेक्टर, जबकि अभिसूचना (इंटेलिजेंस) में 43 सब इंस्पेक्टर के पद और PAC बटालियन में प्लाटून कमांडर पद के तौर पर 89 सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 197 रिक्त पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती होनी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
