Uttarakhand Weather Alert- उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। अगले 5 दिनों तक जनपद स्तरीय मौसम के पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया है कि 3 दिसंबर यानी आज उत्तराखंड के देहरादून,टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है, और राज्य में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।
4 दिसंबर को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 5 दिसंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है, तथा ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। 6 दिसंबर को भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा । इसी तरह 7 दिसंबर को भी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ भागों में कोहरा रहने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
