देहरादून- पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी देने के नाम पर मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार डुबका- भात पार्टी देंगे, हरदा ने ट्वीट कर कहा है कि अब गहत के डुबके का सीजन आ गया है और इन गहत के डुबको में गडेरी डाल दो तो फिर स्वाद का क्या कहना, और यदि डुबके रेणुका रावत( पूर्व सीएम की पत्नी) के हाथ के बने हो तो फिर इनका स्वाद ही कुछ और होगा।
साथ ही हरदा ने पारंपरिक व्यंजनों का दावत का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस दावत में सिर्फ 20-21 लोगों को निमंत्रण देंगे। पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया में लिखा कि मोबाइल पर पहले संपर्क करने वाले 21 मित्रों को डुबके भात खिलाए जाएंगे। हरदा इससे पहले भी कभी ककड़ी पार्टी तो कभी नींबू और कभी आम पार्टी देकर चर्चा में रहे हैं अक्सर पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग करने वाले हरदा अब तक काफल पार्टी सहित कई पहाड़ी व्यंजनों की दावत के कार्यक्रम कर लोगों को एकजुट करने का कार्य करते रहते हैं साथ ही ऐसे कार्यक्रमों से सुर्खियों में भी रहते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
