देहरादून- राज्य की 51000 छात्राओं को इस साल साइकिल का तोहफा मिलने जा रहा है। बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत शिक्षा विभाग ने सरकारी और अशासकीय सहायता स्कूलों की छात्राओं के लिए 14.49 करोड़ रुपए जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक आरके कुमार ने सभी जिलों के सीईओ को बजट जारी कर दिया है।
गाइडलाइन के अनुसार मैदानी क्षेत्र के स्कूलों की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी जबकि पर्वतीय क्षेत्र की छात्राओं के नाम पर 2850 रुपए की बैंक या डाकघर में एफडी की जाएगी इसके अलावा साइकिल और एवरी लेने वाली छात्रा यदि बीच में पढ़ाई छोड़ती है तो उससे साइकिल की कीमत वसूल की जाएगी। शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 39330 छात्राएं सरकारी स्कूलों में पढ़ रही है और 11522 छात्र अशासकीय स्कूलों में पढ़ रही हैं जो इस योजना के दायरे में आती हैं। इसके अलावा सभी छात्राओं को डीवीडी के जरिए साइकिल खरीदने को 2850 रुपए दिए जाएंगे मैदानी जिलों में छात्राओं को खुद साइकिल खरीदने पर छूट दी गई है। विभाग साइकिल खरीद कर नहीं देगा, साइकिल खरीदने के बाद छात्रों को उसकी खरीद की पक्की रसीद विभाग को देनी होगी। यदि साइकिल 2850 रुपए से अधिक कीमत की होगी तो अतिरिक्त धन छात्रा को अदा करना होगा और यदि साइकिल का मूल्य 2850 रुपए से कम होगा तो बाकी की राशि वापस करनी होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 

