देहरादून। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक भर्ती के लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सोमवार या फिर मंगलवार तक भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाए।
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती का मामला पिछले काफी समय से लटका था। भर्ती का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद राजकीय शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन कर बीएड शिक्षकों के
लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता बीएड डिग्री को अमान्य कर दिया गया था। जिसके बाद अब केवल डीएलएड डिग्रीधारक ही पहली से पांचवीं कक्षा तक बेसिक के शिक्षकों के पदों के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के मुताबिक शिक्षकों की भर्ती 2917 पदों पर होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

