देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
चमोली हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट
आईजी गढ़वाल करन सिंह ने दी अहम जानकारी
मामले में चौकी इंचार्ज पीपल कोटी प्रदीप रावत हमराह होम गार्ड मुकुंदी लाल की भी मौत हुई
दरअसल सुबह मौके पर एक इलेक्ट्रिशन गणेश का शव दिखा
लोगो ने पुलिस प्रशासन को बुलाने की मांग की
लोगो के साथ ही चौकी इंचार्ज भी हमराह के साथ पहुंचे और दोबारा करेंट फैल गया और इतना बड़ा हादसा हो गया
चमोली के पीपलकोटी में हुए हादसे को लेकर एडीजी लॉन आर्डर ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एक हादसा हुआ था जिसमे एक युवक की मौत हो गई,जिसका पंचनामा भरने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक सुबह एक बार फिर करंट फैल गया । उन्होंने कहा कि इस दौरान 22 लोग करंट की चपेट में आए थे जिनमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 7 को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जिनमें से दो को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेम हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
ब्रेकिंग चमोली
चमोली नमामि गंगे परियोजना में करट फैलने से अब तक 16 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 लोग झुलसे है। जिनमे से दो लोगों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
