- टेंडर दिलाने के नाम पर पटियाला की सात फर्मों से 3.46 करोड़ रुपए ठगे जाने के आरोप पर सीएम का सख़्त एक्शन
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व निजी सचिवों पर हुआ मुकदमा दर्ज
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पटियाला पंजाब की फर्म के मालिक से टेण्डर दिलाने के नाम पर 03 करोड़ 46 लाख की ठगी के आरोप पर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सौरभ शर्मा, नंदनी वत्स, महेश मारहिया, अमित लांबा और शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाये जाने के निर्देश दिए गए है। इसी का प्रतिफल है कि राज्य में भ्रष्टाचार करने वालो के विरूद्ध सख्त कारवाई की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि पटियाला पंजाब के फर्म मालिक ने मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित सात व्यक्तियों पर उन्हें टेंडर दिलाने के नाम पर तीन करोड़ 46 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि निजी सचिव ने साथियों के साथ मिलकर उनके फर्म को दवाइयां, स्कूलों में जूते व ड्रेस, स्टेशनरी और पाइप सप्लाई करने टेंडर दिलाने का झांसा दिया। ठगी के शिकार हुए पीड़ित एसके देव दवाइयों का कारोबार करते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

