Dehradun News- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 08 अगस्त , 2021 को सहायक अध्यापक ( एल ० टी ० ) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के समस्त 13 जनपदों में दो पालियों ( प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे के मध्य ) एवं ( द्वितीय पाली अपरान्ह 02:00 बजे से सांय 04:00 बजे के मध्य ) के मध्य किया जा रहा उक्त लिखित परीक्षा हेतु आयोग द्वारा 51157 अभ्यर्थियों के प्रवेश पर जारी किये गये हैं ।
अभ्यर्थी आयोग वेबसाइट www.sssc.uk.gov.inwww.sssc.uk.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है । अभ्यर्थियों को सूचित करना है कि कुछ विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में तथा अन्य विषयों की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही है , किंतु एक अभ्यर्थी केवल एक ही विषय में परीक्षा दे सकता है ।
अतः अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में अपनी पाली व समय को देखकर ही परीक्षा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें । वर्तमान में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत परिवहन संबंधी कठिनाइयां राज्य के कुछ क्षेत्रों में हो सकती हैं , अतः परीक्षा में भाग लेने के लिए अपनी यात्रा समयान्तर्गत व नियोजित कर लें । अपना परीक्षा केन्द्र भी एक दिन पूर्व देख लें ।
परीक्षा की शुचिता अत्यधिक महत्वपूर्ण है अतः कोई भी ऐसी सामग्री अपने साथ न लायें जो प्रतिबंधित की गयी है । इस विषय पर परीक्षा की शुचिता व प्रतिबंधित सामग्री के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश आयोग वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं , कृपया उन्हें भी देख लें ।
परीक्षा में शुचिता बाधित होने पर या कोई अन्य अनुचित व्यवहार होने पर अभ्यर्थन तत्काल निरस्त कर दिया जायेगा । या किसी भी जानकारी / प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आ रही कठिनाई के संबंध में आयोग के टॉल फ्री नं0-9520991172 व्हाट्सएप्प नं0-9520991174 या आयोग की E.Mail-chayanayog@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून-(बड़ी खबर) सहायक अध्यापक भर्ती को लेकर UKSSSC ने दिया बड़ा अपडेट”
Comments are closed.



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 

प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती कब हो रही है