Dehradun News: उत्तराखंड में भर्ती की तैयारी कर रही बेटियों के लिए खुशखबरी है कि राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने पर असमंजस था। लेकिन शासन स्तर पर निर्णय लिया गया कि भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन महिलाओं की भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में रैतिक परेड में महिला होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की थी।
उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 215 होमगार्ड महिला तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सेवा दे रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

