Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जल्द निजात मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 17 जून से लेकर 20 जून तक झमाझम बारिश का यल़ो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 4 दिन राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा 18 और 19 जून को राज्य के कई जनपदों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 17 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चौकीदार हवाएं चलने की भी संभावना है जिसको लेकर आज यलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 और 19 जून को आंधी तूफान बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को प्रदेश के सभी जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 जून को राज्य के पौड़ी चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 18 और 19 जून को चक्रवात विपरजॉय का असर राज्य में भी देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है पर्वतीय क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है चक्रवात के कारण तापमान में 8 से 10 डिग्री तक की गिरावट आने की भी संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से महिला दरोगा के पति की मौत
हल्द्वानी : अस्पतालो की खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने की शिकायत
देहरादून :(बड़ी खबर) अचानक बदलेगा मौसम
उत्तराखंड: सीएम धामी ने रुद्रपुर को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड: डमरू बजाते नजर आए सीएम धामी, रुद्रपुर में ऐतिहासिक रोड शो
उत्तराखंड में 15 फरवरी को होगा ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां एडिशन, स्टार एथलीट्स करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश
देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा
देहरादून- धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई 
