देहरादून- श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 03:33 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मगंलवार को विजयदशमी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक समारोह में धर्माचार्यों, तीर्थ पुरोहितों व हक – हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के पश्चात कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की गई। इस समारोह का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। वर्तमान यात्रा काल में अब तक रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update 
