ओखलकांडा के पतलोट में BSNL नेटवर्क अधिकतर व्यस्त/ ठप रहने से लोग परेशान
भीमताल– जहाँ आज भारत में लोग 5G का आनंद ले रहे हैं वही उत्तराखंड के इस क्षेत्र में BSNL कि नेटवर्क व्यवस्था सही ढंग से सुचारू न होने के कारण लोग एक-दूसरे को अपना सुख- दुःख भी नहीं बता पा रहे हैं इसका कारण अधिकारियों की लापरवाही कहें या जनप्रतिनिधियों की अनदेखी । दरसल ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट में BSNL का टॉवर तो लगा है लेकिन वह नाममात्र का है क्योंकि टॉवर में अधिकतर समस्या बनी रहती है, लोगों का हर महीने का रिचार्ज ऐसे ही चला जाता है और बात करने की कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है ।
हालांकि जिओ की वैकल्पिक व्यवस्था कुछ रेंज तक है लेकिन अधिकतर कस्टमर BSNL के हैं, भले ही आज भारत के प्रधानमंत्री भारत के हर गांव को डिजिटल गांव बनाने की बात कह रहे हो और लोग 5 G का आनंद ले रहे हो, वही ओखलकांडा के कई गाँव ऐसे हैं जहाँ लोगों से फ़ोन में बात करना भी मुश्किल हो रहा है । अगर BSNL का टॉवर कभी चालू रहता भी है तो नेटवर्क व्यस्त होने के कारण 10 से 15 बार कॉल लगाने में तब जाकर कॉल लगती है वह भी पूरी बात नहीं हो पाती है । लोगों का कहना है कि यह हमारे क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है जहाँ हमें लोगों से अपना सुख – दुख बाटना भी नसीब नहीं हो रहा अगर कोई घटना अचानक इस क्षेत्र में घट जाती है तो किसी को फोन के माध्यम से बता भी नहीं सकते । वही नेटवर्क की इस समस्या के समाधान के लिए BSNL ने इन इलाकों नये टॉवर लगा दिए है जिसमें कार्य अभी जारी है परन्तु पतलोट के टॉवर में अधिकतर समस्या बनी रहती है । अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन ओखलकंडा निर्मल मटियाली, डालकन्या के प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार, पूरन पनेरू, करन पनेरू आदि ने इस क्षेत्र में BSNL के नये टॉवर लगाने पर सरकार का धन्यवाद भी किया वही इनका कहना है कि जो टॉवर अभी लग गए हैं वह जल्दी से जल्दी शुरू हो और पतलोट के टॉवर कि समस्या को अधिकारी तुरंत संज्ञान में लें जिससे नेटवर्क की इस समस्या से निजात मिल जाये ।
ब्लॉक ओखलकांडा के डालकन्या, कुंडल, अधोडा, डूंगरी , अमझड़ ,मिडार, लवाड़ , डोबा, गौनियारो, हरिश्ताल गांवों में आज भी नेटवर्क कि समस्या बनी हुई है बस अब लोगों को नये टॉवर से कनीक्टिविटी शुरू होने का इंज़ार है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता 
