weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज इन जिलों में होगी बारिश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • जाते-जाते उग्र तेवर दिखा रहा है मानसून

देहरादून । मौसम विज्ञान केंद्र की और से देहरादून, वागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं- कहीं बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलाव टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले दो-तीन दिन अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश

कुमाऊं। मानसून जाते-जाते लोगों को डरा रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब 12:56 बजे गरज के साथ मूसलाधार बारिश से लोग सहम गए। कुमाऊं में 18 सड़कें मलवे से बंद हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक

हल्द्वानी में बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश ने एक बार फिर सिस्टम की पोल खोल दी । पस्त सिस्टम की वजह से शहर के लोग त्रस्त हो

गए। आंधी से कई पेड़ और विद्युत पोल धराशायी हो गए। कुछ क्षेत्रों में सुबह पांच वजे आपूर्ति सुचारू हो गई थी, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में 18 घंटे बाद शुक्रवार शाम पांच बजे बिजली आई। मलवा और भूस्खलन से पिथौरागढ़ जिले में 12 सड़कें बंद हो गई। चंपावत जिले में सुबह बंद एक सड़क शाम को बहाल हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें