- एक मार्च से इम्तिहान, 30 अप्रैल तक रिजल्ट आउट
देहरादून– राज्य में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं और रिजल्ट को मार्च से अप्रैल के भीतर पूरा कराया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र 2024-25 से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को एक मार्च से शुरू कराया जाएगा और रिजल्ट को 30 अप्रैल तक हर हालत में जारी किया जाएगा। इसके बाद मई में अंक सुधार परीक्षा कराते हुए जून तक उसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बकौल डॉ. रावत, विद्यालयी शिक्षा की बोर्ड परीक्षाएं समय पर होने से उच्च शिक्षा का टाइम टेबल भी सुधरेगा । जून तक मुख्य परीक्षा और अंक सुधार परीक्षाएं पूरी हो जाने से जुलाई से छात्र उच्च शिक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया शामिल होने की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
राज्य में बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया काफी धीमी है। राज्य बोर्ड का रिजल्ट हर साल सीबीएसई, आईसीएसई आदि बोर्ड के बाद ही जारी हो पाता है। इस साल भी यही हुआ। हालांकि यूपी सरीखे कई गुना बड़े प्रदेश ने इस बार अपना सिस्टम बेहतर किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

