देहरादून – उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के जनपदों में गरज चमक के साथ आंधी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 15 अप्रैल सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है इसके अलावा उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ और बिजली चमकने के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के इन सभी जनपदों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटे आंशिक तौर पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा जबकि 17 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को देहरादून और मसूरी और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई, जिससे बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की से मध्यम बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

