weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रहे सावधान!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले तीन दिन यानी 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल , पौड़ी , चंपावत , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत

वहीं मौसम विभाग ने 6 अगस्त को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है जबकि 7 अगस्त को राज्य के चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी


कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें