हल्द्वानी- हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल के पहाड़ों पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है रानी बाग में बन रहे नया पुल अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है ।अब लोगो को रानीबाग में घण्टो पुल पार करने को इंतजार नही करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे इंतजार के बाद अब रानीबाग पुल 15 अगस्त के बाद कुमाऊ की जनता के लिए खुलने जा रहा है। कुमाऊ की लाखों की जनता सहित भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ जल्द मिलेगा । जानकारी मिल रही है कि 15 अगस्त को पुल का ट्रायल हो सकता है जिसके बाद पुल जनता को समर्पित किया जाएगा। पुल बनने के बाद यात्रियों का समय बचने के साथ जाम की समस्या से भी नही जूझना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक लोकनिवि ने पुल जोड़ दिया है। कुमाऊ और भाबर को जोड़ने वाले पुल को 7 करोड़ 17 लाख की लागत से तैयार किया गया है। निर्माण कार्य अपनी समायवधि तक पूर्ण हो गया है। 294 टन का पुल निर्माण कार्य हिलवेज कंपनी ने अपने ऋषिकेश स्थित इंजीनियरिंग वर्कशाप में तैयार किया था। सबसे पहले पुल का आधा पार्ट तैयार कर रानीबाग पहुँच गया था। लोकनिवि विभाग ने अप्रैल 2022 तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था।

जानकारी के मुताबिक अब 15 अगस्त के बाद पुल जनता की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। अब जल्द कुमाऊ की जनता को पुल के लिए लंबा इंतजार नही करना पड़ेगा। 15 अगस्त को ट्रायल के बाद खोल दिया जाएगा। कंपनी ने पुल जोड़ दिया है। आपको बता दे रानीबाग में पुराने पुल का निर्माण 1965 में हुआ था।57 साल बाद कुमाऊ की लाखो की जनता को इसका लाभ मिलने जा रहा है। अब पुल में घंटो जाम की समस्या से परेशान नही होना पड़ेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
