Dehradun: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 65/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) के 1600 रिक्त पदों तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष) के 400 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया था।
उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 24 फरवरी, 2025 से 04 अप्रैल, 2025 तक एवं शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 03 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी।
उपरोक्तानुसार शारीरिक एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा के संयुक्त प्राप्तांकों के आधार पर अभिलेख सन्निरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची दिनांक 29 दिसंबर, 2025 को आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित करते हुए दिनांक 12 जनवरी, 2026 से 18 फरवरी, 2026 तक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की आयोग कार्यालय में अभिलेख सन्निरीक्षा एवं पदों की वरीयता प्राप्त की गई।
अभिलेख सन्निरीक्षा के उपरांत श्रेष्ठताक्रम एवं अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी वरीयता के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों की संस्तुति संबंधित विभाग को प्रेषित किये जाने एवं अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।
अवगत कराना है कि उपरोक्त पदों हेतु की जाने वाली नियुक्तियां मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड में योजित याचिका संख्या 16/26 लक्की पवार व अन्य याचिकाओं में दिनांक 08, जनवरी, 2026 को मा० न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मा० न्यायालय के अंतिम आदेश के अधीन रहेंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 
