देहरादून – मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं।
बारिश की बेरुखी से सूखी ठंड का कहर प्रदेशभर में मानसून सीजन के अंत से ही वर्षा बेहद कम दर्ज की जा रही है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में भी सूखा रहने की आशंका है। बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ गया है जो लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। आंशिक बादल के साथ आसमान साफ रहेगा और सुबह शाम के समय हवाएंचलने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी। Uttarakhand
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 

