देहरादून- (बड़ी खबर) UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गुर्गा गोवा से गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:अब तक 30 गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार

देहरादून- स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने जोड़ी माफिया और सौदागर के बीच की एक और कड़ी को गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था जहा पर अभियुक्त फिरोज हैदर को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट

अभियुक्त फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया गया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यो से अभियुक्त का धामपुर जाना और वहा के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास

अभियुक्त का नाम/पता
फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ है। अब तक STF ने इस मामले में 30 वी गिरफ्तारी कर ली है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें