- आज 2000 के नोट जमा करने का आखिरी अवसर
देहरादून– दो हजार का गुलाबी नोट अब एक दिन का ही मेहमान रह गया है । 30 सितंबर के बाद बैंकों में इसे बदला नहीं जा सकेगा । यदि आपके पास दो हजार का नोट है तो उसे बैंक शाखा में बदलवा सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मई में दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया था । इसके लिए लोगों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया। शुरुआत में बैंकों नोट जमा कराने के लिए काफी भीड़ रही, लेकिन धीरे-धीरे लोगों का बैंक आना बंद हो गया। पेट्रोल पंपों पर भी दो हजार के नोट से लोगों ने तेल भरवाया। शुक्रवार को दून के विभिन्न बैंकों में कहीं भी कोई व्यक्ति दो हजार का नोट बदलवाने नहीं पहुंचा। हालांकि, बाजार में बीते कुछ समय से दुकानदार दो हजार का नोट नहीं ले रहे थे । कुछ ऑनलाइन कंपनियों ने भी दो हजार का नोट नहीं लेने का सर्कुलर पहले जारी कर दिया था। लीड बैंक मैनेजर संजय भाटिया ने बताया, अब नोट बदलने वाले लोगों की संख्या न के बराबर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी 

