देहरादून– बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव को कट्टे में बंदकर रौ नदी में फेंक दिया गया है। युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं। नदी में रेत लेने गए एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान व शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज मौके पर पहुंचे और कट्टा खुलवाया। युवती का हाथ-पांव बंधा शव निकला। युवती की उम्र लगभग 25 साल है।
शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव कट्टे में भरकर यहां फेंका गया है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवती कौन है? हत्या किसने और क्यों की है? इन सभी कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 

