Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। टनकपुर खटीमा नेशनल हाईवे पर चकरपुर में दो स्कूटी सवार चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। मृतकों में 3 महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
यहां राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर -बनबसा जंगल के बीच दूधिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। टनकपुर खटीमा नेशनल हाईवे पर चकरपुर में दो स्कूटी सवार चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने रोक दिया। मृतकों में 3 महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
यहां राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर -बनबसा जंगल के बीच दूधिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। बताते हैं कि उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है। दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच दूधिया नाले के समीप कार संख्या यूके04ए- जी 5849 ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसएसआई अशोक कुमार भी दल बल के साथ घटनास्थल पर आ पहुंचे। उन्होंने तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई कुमार ने नेम बहादुर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। नर्मदा के पति की एक साल पहले ही मौत हुई है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस शवों के पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश 
